IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
BUDS Act-2019 लागू करो की मांग पीएम सीएम को सौंपा ज्ञापन 31 जुलाई को संसद घेराव की चेतावनी
बरेली गुरुवार को बरेली में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन TPJP के बैनर तले सैकड़ों निवेशकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भुगतान चेतावनी दिवस के मौके पर पीड़ितों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खुला ज्ञापन सौंपा।
ठग बेईमानो भारत छोड़ो के नारे गूंजे
प्रदर्शन के दौरान भुगतान करो या सत्ता छोड़ो और ठग बेईमानो भारत छोड़ो के नारे लगाए गए। संगठन ने कहा कि देशभर में लाखों निवेशकों का पैसा फर्जी कंपनियों और सोसायटियों में फंसा है। BUDS Act-2019 में दो से तीन गुना भुगतान का प्रावधान है लेकिन जमीन पर कार्रवाई नहीं हो रही।
2023 के आवेदन आज भी लंबित
ज्ञापन में बताया गया कि यूपी सरकार ने सक्षम अधिकारी और अभिहित न्यायालय नियुक्त कर दिए हैं इसके बावजूद बरेली समेत कई जिलों में 2023 में जमा भुगतान आवेदन अब तक पेंडिंग हैं संगठन ने मांग की कि ठगी करने वाली कंपनियों की संपत्ति तुरंत जब्त कर निवेशकों का पैसा लौटाया जाए।
एजेंट भी हो रहे प्रताड़ित सुरक्षा दो
TPJP ने कहा कि निवेश कराने वाले एजेंटों को भी समाज में अपमान झेलना पड़ रहा है निर्दोष एजेंटों को सुरक्षा सम्मान रोजगार और पुनर्वास दिया जाए। ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता 2023 और BUDS Act-2019 की धाराओं का हवाला देकर दोषियों पर संगठित अपराध के तहत कार्रवाई की मांग की गई।
31 जुलाई को दिल्ली कूच की चेतावनी
संगठन ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर समय रहते भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 31 जुलाई 2026 को देशभर के ठगी पीड़ित नई दिल्ली में संसद भवन का घेराव करेंगे। पीड़ितों ने अहिंसक सत्याग्रह आंदोलन की घोषणा की है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष, जिला सचिव समेत कई पदाधिकारी और सैकड़ों पीड़ित निवेशक मौजूद रहे।
Post a Comment