⚡ ब्रेकिंग News

डीएम अविनाश सिंह ने पेश की मिसाल अफसरों संग ई ,बस में पहुंचे तहसील दिवस।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

पीएम मोदी, सीएम योगी की अपील का बरेली में दिखा असर
बचत का संदेश लेकर चली अफसरों की बस’, बरेली DM अविनाश सिंह ने हटाई एस्कॉर्ट- अब साइकिल शेयरिंग पर जोर

बरेली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऊर्जा संरक्षण की अपील का असर बरेली में जमीन पर दिखने लगा है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को अनोखी पहल करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक बस से संपूर्ण समाधान दिवस में एंट्री मारी। ईंधन बचाने और पर्यावरण का संदेश देने वाला डीएम अविनाश सिंह का ये अंदाज तहसील परिसर में चर्चा का विषय बन गया।

डीपीआरओ, DSO, एडीएम संग ई-बस में बैठे डीएम अविनाश सिंह, जनता ने की तारीफ
शनिवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह अकेले नहीं पहुंचे। उनके साथ डीपीआरओ, DSO, एडीएम समेत तमाम अधिकारी ई-बस में सवार थे। अफसरों का काफिला छोड़कर एक साथ ई-बस से पहुंचना देख तहसील में आए फरियादी भी हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि डीएम अविनाश सिंह ने सादगी और जिम्मेदार प्रशासन की मिसाल पेश की है।

पहले हटाई थी एस्कॉर्ट, अब अफसर भी अपना रहे साइकिल
गौरतलब है कि डीएम अविनाश सिंह पहले ही डीजल बचत के लिए अपनी दोनों एस्कॉर्ट गाड़ियां हटा चुके हैं। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों को भी कम वाहन इस्तेमाल करने और वैकल्पिक साधन अपनाने की सलाह दी थी। डीएम अविनाश सिंह की पहल का असर अब दिख रहा है। कई अधिकारी अब साइकिल और शेयरिंग वाहन व्यवस्था अपना रहे हैं।

फरियादियों की सुनी समस्या, बोले डीएम अविनाश सिंह ‘तुरंत हो समाधान

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...