IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बालू माफियाओं के दबाव में एआरटीओ व्यवस्था ओवरलोड डंपरों पर नहीं लग रही लगाम
शाहजहांपुर जिले में बालू खनन और ओवरलोडिंग का खेल लगातार बेखौफ तरीके से जारी है फर्रुखाबाद से रेती रोड होते हुए शाहजहांपुर तक ओवरलोड बालू से भरे डंपर बिना किसी रोक टोक के दौड़ रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंदे बैठा है आरोप है कि बालू खनन माफियाओं का परिवहन विभाग पर इतना दबाव है कि एआरटीओ स्तर पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही रेती रोड पर ओवरलोड डंपरों की आवाजाही तेज हो जाती है क्षमता से कई गुना अधिक बालू भरकर चलने वाले ये वाहन न केवल सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। बावजूद इसके चेकिंग और सीज की कार्रवाई नाममात्र की ही दिखाई देती है चर्चा यह भी है कि फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर तक डंपरों की पासिंग एंट्री कराने का पूरा नेटवर्क सक्रिय है। आरोप है कि रास्ते में तय स्थानों पर सेटिंग के जरिए वाहनों को बिना जांच गुजरने दिया जाता है यही वजह है कि ओवरलोड वाहन खुलेआम फर्राटा भरते नजर आते हैं सूत्रों की मानें तो विभागीय स्तर पर कई बार शिकायतें पहुंचने के बाद भी कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती दिखाए तो ओवरलोडिंग पर आसानी से रोक लग सकती है लेकिन अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ओवरलोडिंग और अवैध पासिंग एंट्री के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Post a Comment