⚡ ब्रेकिंग News

दर्दनाक सड़क हादसा गैस सिलेंडर लेने गए दो दोस्तों को वाहन ने रौंदा मौके पर ही तोड़ा दम।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

रिठौरा में पसरा मातम 18 साल के रवि और 16 साल के रोहित की मौत मां हुई बेहोश अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

बरेली बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग दोस्तों की जान चली गई। रिठौरा कस्बा निवासी 18 साल का रवि उर्फ भूरा और 16 साल का रोहित गैस सिलिंडर भरवाने बाइक से निकले थे। नवदिया झादा चौराहे के पास विजेजमर्ज ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
राहगीरों ने तुरंत बिथरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

दोनों परिवारों में टूटा दुखों का पहाड़
रवि मोहल्ला काहरान का रहने वाला था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का रवि था। पिता ढांकनलाल फुटपाथ पर चश्मा-बेल्ट बेचकर घर चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां नन्हीं देवी बेहोश हो गईं।

वहीं रोहित मोहल्ला कुर्मियान का रहने वाला था। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता बाबू का बचपन में ही निधन हो गया था। हादसे के वक्त मां पीतम देवी घर पर नहीं थीं। खबर मिलते ही बदहवास होकर रो पड़ीं।

रिठौरा में पसरा मातम
एक साथ दो जवान मौतों से पूरे रिठौरा कस्बे में मातम पसरा है। दोनों दोस्त एक साथ गैस सिलिंडर लेने निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। पुलिस CCTV खंगालकर आरोपी वाहन की पहचान में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...