IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
रहस्यमय हालात में एयर होस्टेस की मौत, घर के सोफे पर मिला शव — जांच में जुटी पुलिस
रहस्यमय हालात में एयर होस्टेस की मौत, घर के सोफे पर मिला शव — जांच में जुटी पुलिस
शनिवार रात दिल्ली से लौटी, सुबह मृत मिली
बरेली, 04 मई 2026। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुरम इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एलाइंस एयर में कार्यरत 32 वर्षीय एयर होस्टेस भानु प्रिया अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शनिवार रात दिल्ली से लौटी, सुबह मृत मिली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भानु प्रिया शनिवार रात करीब 8 बजे दिल्ली से अपने घर बरेली पहुंची थी। घर पहुंचने के बाद उसने भोजन किया और ड्राइंग रूम में रखे सोफे पर ही सो गई। रविवार सुबह करीब 7 बजे जब परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की, तो वह अचेत अवस्था में मिली। आनन-फानन में देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
घटना की सूचना मिलते ही सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके चलते विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।
ट्रांसफर को लेकर तनाव में थी मृतका
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि भानु प्रिया पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। उसका ट्रांसफर गुवाहाटी किया जा रहा था और कंपनी की ओर से स्पष्ट कर दिया गया था कि ट्रांसफर स्वीकार न करने पर नौकरी छोड़नी पड़ेगी। इसी कारण वह दबाव में बताई जा रही है।
अंतिम कॉल सहकर्मी को, ओवरडोज की आशंका
जांच के दौरान पता चला कि भानु प्रिया ने शनिवार रात अपनी एक सहकर्मी को आखिरी बार फोन किया था। पुलिस उस सहकर्मी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में नींद की दवा के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
मौसी के साथ रहती थी, माता-पिता का हो चुका है निधन
बताया जा रहा है कि भानु प्रिया के पिता का वर्ष 2022 में और मां का 2024 में निधन हो चुका है। वह अपनी मौसी बिंदु देवी और दो मौसेरे भाइयों के साथ रह रही थी। जिस मकान में वह रहती थी, वह उसकी मां के नाम था, जिसकी वसीयत भानु प्रिया और उसके मौसेरे भाई के नाम बताई गई है।
हर एंगल से जांच जारी
इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा।
BareillyNews BreakingNews AirHostessDeath MysteryDeath UPPolice Investigation TrendingNews
Post a Comment