⚡ ब्रेकिंग News

फीनिक्स यूनाइटेड मॉल स्थित कियासा रिटेल आउटलेट में लाखों की चोरी और गबन दो कर्मचारी फरार।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

फीनिक्स यूनाइटेड मॉल स्थित कियासा रिटेल आउटलेट में लाखों की चोरी और गबन, दो कर्मचारी फरार,,
ऑडिट में खुला बड़ा घोटाला, कंपनी ने इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई FIR की तहरीर

बरेली। शहर के स्थित कियासा रिटेल लिमिटेड के आउटलेट में लाखों रुपये की चोरी, गबन और आपराधिक विश्वासघात का मामला सामने आया है। कंपनी के लीगल मैनेजर राज गौरव सिंह की ओर से थाना इज्जतनगर में दी गई तहरीर में दो कर्मचारियों पर स्टॉक और नकदी में भारी गड़बड़ी कर फरार होने का आरोप लगाया गया है।

कंपनी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के प्रथम तल पर स्थित कियासा रिटेल स्टोर में आंतरिक ऑडिट कराया गया। जांच में स्टोर से 106 सामान गायब पाए गए, जिनकी कुल एमआरपी लगभग 5 लाख 74 हजार 81 रुपये बताई गई है। इसके अलावा बिल राशि और नकदी में भी कमी सामने आई। ऑडिट के दौरान 1 लाख 64 हजार 976 रुपये और 10 हजार 525 रुपये की नकदी का हिसाब नहीं मिला।

तहरीर में कहा गया है कि उस समय स्टोर की जिम्मेदारी फैशन कंसल्टेंट सुनील कुमार के पास थी, जो स्टोर मैनेजर की तरह कार्य कर रहा था। कंपनी ने आरोप लगाया कि सुनील कुमार ने एरिया सेल्स मैनेजर शिव राज के साथ मिलकर कंपनी की संपत्ति का गबन किया। दोनों कर्मचारियों को स्टोर की इन्वेंट्री और नकदी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

कंपनी का आरोप है कि ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने के बाद दोनों कर्मचारी बिना सूचना ड्यूटी छोड़कर फरार हो गए। उनके मोबाइल फोन बंद हैं और कंपनी के लैपटॉप, सिम कार्ड समेत अन्य सामान भी उनके कब्जे में बताए गए हैं। कंपनी ने इसे पूर्व नियोजित साजिश करार दिया है।

उक्त मामले में थाना इज्जतनगर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब इज्जतनगर पुलिस मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

Bareilly PhoenixUnitedMall KiaasaRetail IjjatnagarPolice BareillyNews FraudCase TheftCase RetailFraud UPPolice BreakingNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...