⚡ ब्रेकिंग News

बरेली पुलिस ने फिर लहराया प्रदेश में परचम आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार हासिल किया पहला स्थान।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली पुलिस ने फिर लहराया प्रदेश में परचम, आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार पांचवीं बार हासिल किया पहला स्थान

बरेली। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में बरेली पुलिस ने एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया है। शासन द्वारा जारी अप्रैल 2026 की आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में बरेली पुलिस लगातार पांचवीं बार प्रदेश में पहले स्थान पर रही। शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, शिकायतकर्ताओं से बेहतर संवाद और कार्रवाई की गुणवत्ता के आधार पर जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की हर महीने शासन स्तर पर समीक्षा की जाती है। इसमें शिकायतों के निस्तारण की समयसीमा, शिकायतकर्ता की संतुष्टि, अधिकारियों द्वारा संपर्क और कार्रवाई की गुणवत्ता को आधार बनाकर रैंकिंग तय की जाती है। अप्रैल माह में बरेली पुलिस ने सभी शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए अधिकांश मामलों का निस्तारण तय समय से पहले किया, जिससे शिकायतकर्ताओं का भरोसा भी बढ़ा।

28 थानों को मिले 100 में 100 अंक

आईजीआरएस रैंकिंग में जिले के 28 थानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 में 100 अंक प्राप्त किए। इनमें कोतवाली, प्रेमनगर, किला, कैंट, सीबीगंज, सुभाषनगर, बारादरी, इज्जतनगर, महिला थाना, मीरगंज, सिरौली, शाही, आंवला, विशारतगंज, भमौरा, अलीगंज, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, भुता, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा, बहेड़ी, शीशगढ़, देवरनियां, शेरगढ़, नवाबगंज, हाफिजगंज और क्योलड़िया थाना शामिल हैं। सभी थानों को प्रथम रैंक प्राप्त हुई।

शिकायतकर्ताओं ने जताया संतोष

शासन द्वारा अप्रैल माह में बरेली पुलिस से संबंधित कुल 1154 आईजीआरएस संदर्भों पर फीडबैक लिया गया। इनमें से 1111 शिकायतकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया। संतुष्ट फीडबैक का प्रतिशत 96.27 दर्ज किया गया। वहीं 1134 शिकायतकर्ताओं ने बताया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों ने उनसे सीधे संपर्क कर समस्या के समाधान की जानकारी दी। आवेदकों से संपर्क का प्रतिशत 98.27 रहा, जो प्रदेश में सबसे बेहतर प्रदर्शन में शामिल है।

एसएसपी ने पुलिस टीम को दी बधाई

एसएसपी अनुराग आर्य ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। आगे भी इसी तरह बेहतर कार्य कर जनता का विश्वास बनाए रखा जाएगा।
Bareilly Bareilly Police IGRS UPPolice AnuragArya PoliceRanking जनशिकायत बरेली_पुलिस उत्तरप्रदेश GoodGovernance PublicService

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...