⚡ ब्रेकिंग News

डकैती की साजिश कर रहे 5 बदमाश गिरफ्तार बिहार से चोरी किए ज़ेबर भी बरामद

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

डकैती की तैयारी कर रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, बिहार से चोरी किए गए जेवर बरामद

शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बिहार में चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, स्मैक, अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब 3:10 बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश परी नमकीन फैक्ट्री तिराहे के पास वाहन में बैठकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मगरूर, मिदरी, अबरम, पतले निवासी पंखाखेड़ा थाना मदनापुर तथा राहुल तौमर निवासी बदायूं शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 103 ग्राम सोने व 780 ग्राम चांदी के जेवर, 6.5 ग्राम स्मैक, एक तमंचा .315 बोर, दो कारतूस, नकब लगाने के उपकरण, तीन मोबाइल फोन, नगदी और टोयोटा इनोवा कार बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न जिलों और राज्यों में चोरी व डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने बिहार के गया जनपद के रघुनाथपुर गांव में हाल ही में हुई चोरी की घटना को भी कबूल किया। पुलिस के मुताबिक बरामद जेवर उसी घटना से संबंधित हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह वारदातों में इनोवा कार का इस्तेमाल करता था। वाहन मगरूर की बहन नगीना के नाम पंजीकृत है। रोजा थाना में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...