⚡ ब्रेकिंग News

बरेली: भूता पुलिस ने जुआ खेलते 5 लोगों को पकड़ा 5450, नगद और ताश की गद्दी बरामद हुई

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली : भुता पुलिस ने जुआ खेलते 5 लोगों को पकड़ा, ₹5450 नकद और ताश की गड्डी बरामद

बरेली के थाना भुता पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹5450 नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 8 मई 2026 को थाना भुता पुलिस क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शेखापुर स्थित प्रधान की बांस की बगिया के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब शाम 5:20 बजे पांच लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को देखकर चार अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी शेखापुर थाना भुता, सब्बू निवासी चैना निट्टी अभयपुर थाना बीसलपुर, प्रमोद कुमार निवासी छससैया जलालपुर थाना बीसलपुर, उवैश निवासी मीरपुर थाना बीसलपुर और कलीम निवासी मीरपुर थाना बीसलपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भुता में मु0अ0सं0 187/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बांस की बगिया के किनारे आपस में जुआ खेल रहे थे और उनके पास जुआ खेलने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बीकेश कुमार, उपनिरीक्षक अखिल प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल शीशपाल सिंह, संजीव कुमार, राजपाल सिंह, कांस्टेबल हिमांशु यादव, अतुल कुमार और रविंद्र सिंह शामिल रहे।

Bareilly BareillyPolice BhutaPolice JuaAct UPPolice CrimeNews PoliceAction BareillyNews उत्तरप्रदेश बरेली भुता जुआ पुलिसकार्रवाई

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...