IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
बरेली। थाना सुभाषनगर में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता प्रमोद कुमार सिंह निवासी जागृति नगर, करगैना चौकी के पास, बदायूं रोड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति चौहान की शादी 16 अप्रैल 2025 को पीलीभीत निवासी कुनाल सिंह के साथ की थी, जो वर्तमान में दादरी, गौतमबुद्धनगर में रहते हैं।
आरोप है कि शादी के करीब दो माह बाद ही पति कुनाल सिंह, देवर निहाल सिंह, सास कृष्णा देवी और ससुर नरेंद्र पाल सिंह ने उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपियों द्वारा 50 हजार रुपये और अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और मायके पक्ष के लोगों के साथ भी अभद्रता व मारपीट की गई।
पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया कि रुपये न देने पर उनकी बेटी को छोड़ने और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए गए थे।
थाना सुभाषनगर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bareilly SubhashNagar DowryCase BareillyPolice CrimeNews UPPolice दहेजउत्पीड़न बरेली
Post a Comment