IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बारादरी पुलिस ने स्मैक तस्कर दबोचा, 30.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन लाख रुपये
आरोपी पर पहले से NDPS और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 11/12 मई 2026 की रात थाना बारादरी पुलिस टीम गश्त और चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सम्राट अशोक नगर वाली गली के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 30.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजीब पुत्र हसीब निवासी सैलानी इनायतन बजरिया थाना बारादरी, बरेली के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है।
इस संबंध में थाना baradari में मु0अ0सं0 0594/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से भी मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियारों से जुड़े कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना बारादरी और सीबीगंज में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक मुनेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी जगतपुर, उपनिरीक्षक कुलदीप यादव, हेड कांस्टेबल गोलाई यादव, कांस्टेबल यश गौड़ और कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल रहे।
Bareilly BareillyPolice BaradariPolice NDPSAct SmackRecovery DrugFreeIndia UPPolice CrimeNews बरेली बारादरी स्मैक तस्कर एनडीपीएस एक्ट यूपीपुलिस क्राइम न्यूज
Post a Comment