⚡ ब्रेकिंग News

बरेली में शाही पुलिस की बड़ी कार्यवाही 2 करोड़ की स्मैक के साथ 4 शातिर तस्कर गिरफ्तार

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 
बरेली: शाही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 करोड़ की स्मैक के साथ 4 शातिर तस्कर गिरफ्तार

बरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की स्मैक, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 3/4 मई 2026 की रात थाना शाही क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम तुरसापट्टी भतराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान धौराटांडा की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (UP25EM7452) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख कार सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गाड़ी में सवार चारों आरोपियों—शराफत (32), नासिर (30), शान खान (42) और मुनासिफ (24) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 113 ग्राम स्मैक पाउडर (अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ रुपये कीमत), 1.5 लाख रुपये नकद, एक नोट गिनने की मशीन, पांच मोबाइल फोन और 3 किलो बेंटोनाइट पाउडर बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हल्द्वानी (उत्तराखंड) से स्मैक लाकर उसमें बेंटोनाइट पाउडर मिलाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। यही उनका मुख्य धंधा था। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार फैला रहा था।

इस संबंध में थाना शाही में मु0अ0सं0 134/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक नेटवर्क का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
BareillyPolice ShahiPolice DrugBust SmackSeizure NDPSAct CrimeNews UPPolice BreakingNews BareillyNews DrugFreeIndia

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...