⚡ ब्रेकिंग News

साइड लगने के विवाद में शराब सेल्समैन का अपहरण 18 घंटे बाद इज़्ज़त नगर पुलिस कराया मुक्त

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

साइड लगने के विवाद में शराब सेल्समैन का अपहरण, 18 घंटे बाद इज्जतनगर पुलिस ने कराया मुक्त,

एक लाख की फिरौती मांगी, रातभर कार में घुमाकर पीटा; एक आरोपी गिरफ्तार

बरेली। पीलीभीत बाइपास पर मामूली साइड लगने के विवाद ने शनिवार रात सनसनीखेज वारदात का रूप ले लिया। कार सवार युवकों ने शराब की दुकान के सेल्समैन का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उससे एक लाख रुपये की फिरौती मांग डाली। इज्जतनगर पुलिस ने करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार भी कब्जे में ले ली है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।

भुता थाना क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक गंगवार केसरपुर स्थित शराब दुकान पर सेल्समैन हैं। रविवार को इज्जतनगर थाने पहुंचे अभिषेक ने बताया कि शनिवार रात वह अपने परिचित ललित पटेल समेत अन्य साथियों के साथ प्लॉट दिखाकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत बाइपास पर महानगर इलाके के पास पीछे से तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से हल्का टकरा गई।

अभिषेक के अनुसार, विरोध जताने पर कार सवार चार युवक गाली-गलौज करते हुए नीचे उतरे और जबरन उन्हें कार में डालकर ले गए। आरोप है कि आरोपी पूरी रात उन्हें अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे और बेरहमी से मारपीट करते रहे। इस दौरान उनके मोबाइल से परिचितों को कॉल कराकर एक लाख रुपये फिरौती की मांग भी कराई गई।

पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपियों से कहा कि उसके ऊपर परिवार और दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी है, लेकिन आरोपी लगातार धमकियां देते रहे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

सर्विलांस से पुलिस ने ढूंढ निकाला ठिकाना

इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि अभिषेक के साथी ललित पटेल ने देर रात अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से कई टीमें लगाईं। आरोपी बार-बार मोबाइल को फ्लाइट मोड पर कर रहे थे, जिससे लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आई।

करीब 18 घंटे बाद रविवार दोपहर पुलिस ने हवाई अड्डा क्षेत्र के पास से अभिषेक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने क्योलड़िया थाना क्षेत्र के चंद्रपुर ख्यालीराम गांव निवासी उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई।

तीन आरोपी अभी फरार

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में नवाबगंज के रिछौला निवासी विमल, क्योलड़िया क्षेत्र के गुलड़िया लेखराज निवासी आकाश और हरनेश की तलाश की जा रही है। बरामद कार गाजियाबाद स्थित एक कंपनी के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और संभावित गिरोह से संबंधों की भी जांच कर रही है।

बच्चों का अपहरण करने स्कूल पहुंचा फूफा, शिक्षिका की सतर्कता से बची घटना

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते बच्चों के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। जगतपुर निवासी नेहा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके ननदोई जावेद अंसारी उर्फ मीडिया से लंबे समय से विवाद चल रहा है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार परिवार को धमकियां देता है और पति की नौकरी छुड़वाने के लिए झूठी शिकायतें करता रहता है। आरोप है कि जावेद हाल ही में पीलीभीत बाइपास स्थित बच्चों के स्कूल पहुंच गया और शिक्षिका से बच्चों के बारे में जानकारी मांगने लगा।

शिक्षिका ने जानकारी देने से इनकार किया तो आरोपी बहस करने लगा। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में बहस की घटना भी रिकॉर्ड हुई है। नेहा रानी ने आरोप लगाया कि आरोपी बच्चों का अपहरण करने की नीयत से स्कूल पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नेहा की जिठानी ने भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब बारादरी पुलिस ने नेहा रानी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bareilly BareillyNews CrimeNews KidnappingCase IjjatnagarPolice BaradariPolice UPPolice BareillyPolice BreakingNews CrimeReport

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...