⚡ ब्रेकिंग News

दिल्ली फिर शर्मसार: 14 साल बाद फिर निर्भया जैसी दरिंदगी चलती बस में विवाहिता से गैंगरेप।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

दिल्ली फिर शर्मसार: 14 साल बाद निर्भया जैसी दरिंदगी, चलती बस में विवाहिता से गैंगरेप

मंगोलपुरी में काम से घर लौट रही महिला को बस में खींच ले गए चालक और परिचालक, वारदात के बाद सड़क पर फेंका

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। वर्ष 2012 के निर्भया कांड जैसी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मंगोलपुरी इलाके में एक 30 वर्षीय विवाहिता के साथ निजी स्लीपर बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि बस चालक और परिचालक ने महिला को जबरन बस में खींचकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बाद में उसे सड़क किनारे फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 11 मई की रात की है। पीड़िता एक फैक्टरी में काम खत्म कर अपने घर लौट रही थी। वह सरस्वती विहार इलाके के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची थी, तभी वहां खड़ी एक निजी बस के पास मौजूद व्यक्ति से उसने समय पूछा। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने महिला को जबरन बस के अंदर खींच लिया। इसके बाद बस को नांगलोई की ओर ले जाया गया, जहां चालक और परिचालक ने उसके साथ दरिंदगी की।

पीड़िता, जो तीन बच्चों की मां बताई जा रही है, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को बस से नीचे फेंक दिया और फरार होने की कोशिश की। महिला की हालत देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बस को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय बस नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि रानी बाग थाने में पीसीआर कॉल के जरिए घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि निर्भया कांड के बाद कानून तो सख्त हुए, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा अब भी बड़ा सवाल बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं और दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से सार्वजनिक परिवहन और रात के समय महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। राजधानी में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने महिलाओं और उनके परिवारों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

DelhiCrime NirbhayaCase DelhiShame GangRape Mangolpuri WomenSafety DelhiPolice CrimeNews BreakingNews IndiaNews JusticeForWomen DelhiBusCase HindiNews CrimeAgainstWomen ViralNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...