⚡ ब्रेकिंग News

शाहजहांपुर में परिवहन विभाग का अभियान दो बसें बंद 12 वाहनों के चालान किए गए।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

शाहजहांपुर में परिवहन विभाग का अभियान 2 बसें बंद 12 वाहनों के चालान

शाहजहांपुर में मंगलवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, पीटीओ आरपी गौतम और यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 25 बसों की जांच की गई जिसमें 2 बसों के चालान किए गए जबकि 2 बसों को बंद कराया गया। बंद बसों की सवारियों को रोडवेज बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा 2 डंपर और 4 ऑटो विभिन्न थानों में निरुद्ध किए गए तथा 12 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई 
जिस हिसाब से एआरटीओ हरिओम पीटीओ आरपी गौतम द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है उससे ओवर लोड ढोने वालो के पसीने छुटे हुए हैं 
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...