⚡ ब्रेकिंग News

लापरवाही पर सख्त एक्शन बरेली Ssp ने किया तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित पुलिस महकमे में मची खलबली

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

दुराचार से जुड़े मामले में सही धाराएं न लगाने पर गिरी गाज, विभागीय जांच शुरू

बरेली /जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्ती दिखाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। गंभीर आरोपों के संज्ञान में आने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।निलंबित किए गए कर्मियों में उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार (थाना भुता), उपनिरीक्षक सचिन चौधरी (थाना नवाबगंज) एवं मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार (थाना सीबीगंज) शामिल हैं। तीनों पर कर्तव्य में लापरवाही और प्रकरण में उचित कानूनी कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला द्वारा 8 दिसंबर 2023 को थाना सीबीगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे छोड़ दिया। इस मामले में थाना सीबीगंज पर एफआईआर संख्या 354/2023 धारा 498ए/504 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान यह सामने आया कि तत्कालीन एफआईआर लेखक मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार ने मामले में दुराचार से जुड़े तथ्यों के बावजूद उचित धाराएं नहीं जोड़ीं। वहीं विवेचक रहे उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार और सचिन चौधरी ने भी विवेचना के दौरान विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की और आवश्यक धाराओं का समावेश नहीं किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP बरेली ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...