⚡ ब्रेकिंग News

बरेली कॉलेज के पीछे दबंगों का तांडव 1:30 खोखा तोड़कर किया तहस नहस पीड़ित की लगाई न्याय की गुहार

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

पीड़ित विष्णु का आरोप- पहले भी कई बार दी जान से मारने की धमकी, पप्पू राणा-लल्ला-रजत शर्मा-कृष्णा पर FIR की मांग

बरेली, बारादरी थाना क्षेत्र में दबंगों ने गुंडई की हद पार कर दी। बरेली कॉलेज के पीछे गेट पर लगे खोखे को रात 1:30 बजे तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया गया। पीड़ित दुकानदार विष्णु कुमार ने बारादरी थाने में तहरीर देकर पप्पू राणा, लल्ला, रजत शर्मा और कृष्णा निवासी कालीबाड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

तीन दिन पहले दी थी धमकी, आज कर दिया हमला
लाल फाटक चनहटा निवासी विष्णु कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उसका खोखा बरेली कॉलेज के पीछे वाले गेट पर है। आरोप है कि पप्पू राणा, लल्ला, रजत शर्मा और कृष्णा ने तीन दिन पहले ही उसे धमकाया था। बोले थे, “अगर तूने यहां से खोखा नहीं हटाया तो जान से मार देंगे” और गंदी-गंदी गालियां दीं।

विष्णु का आरोप है कि इससे पहले भी ये दबंग उसे कई बार धमका चुके हैं। दुकान हटाने का दबाव लगातार बनाया जा रहा था। आखिरकार 27 अप्रैल की रात 1:30 बजे चारों दबंगों ने उसके खोखे पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ कर पूरी दुकान क्षतिग्रस्त कर दी।

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित विष्णु कुमार ने थाना बारादरी प्रभारी से लिखित शिकायत कर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि लगातार धमकियों के बाद अब दुकान तोड़ दी गई है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो दबंग उसे जान से मार सकते हैं।

बरेली कॉलेज के पीछे खोखा चलाने वाले विष्णु कुमार पर दबंगों का कहर टूटा है। तीन दिन पहले दी गई धमकी को सच कर दिखाते हुए रात में दुकान तोड़ दी गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे काफी बार पहले भी धमका चुके हैं। अब पुलिस से न्याय की उम्मीद है

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...