⚡ ब्रेकिंग News

बिथरी चेनपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को दबोचा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

IHMO लाइव न्यूज 
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली, 22 अप्रैल। जनपद बरेली के थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पदारथपुर से परसोना जाने वाले माइनर मार्ग पर स्थित फातिमा लियोन स्कूल मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रेहान उर्फ मुन्ना पुत्र अंसार कुरैशी निवासी ग्राम पदारथपुर, थाना बिथरी चैनपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस बरामदगी के आधार पर थाना बिथरी चैनपुर में मु0अ0सं0 214/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ पहले से गौकशी और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलाहा अपने पास रखता था।

हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर है आरोपी
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रेहान उर्फ मुन्ना थाना बिथरी चैनपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नंबर-17A) है और उसके खिलाफ गौहत्या निवारण अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद फहीम, इस्लाक अहमद, कांस्टेबल अंकित कुमार और सचिन कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
#BareillyPolice #BithriChainpur #CrimeNews #ArmsAct #BareillyNews #UPPolice #BreakingNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...