⚡ ब्रेकिंग News

अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने की चादर पेश


IHMO लाइव न्यूज 
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली। अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से हुजूर ताजुश्शरिया के उर्स के अवसर पर दरगाह ताजुश्शरिया पर एक प्रतिनिधिमंडल ने हाजिरी देकर चादर पेश कर गुल पेशी की । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी जी के मार्गदर्शन में एवं जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह पर चादर पेश की और देश व प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
इस मौके पर शारीक अब्बासी ने कहा कि उर्स का यह पवित्र अवसर हमें भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने दरगाह पर अकीदत के फूल पेश किए और मुल्क की सलामती की दुआ की।

चादरपोशी में उपस्थित रहे शफात हुसैन काशिफ रजा मोहम्मद सलीम अरमान अब्बासी साजिद रिजवान फैजान फहीम आदि

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...