⚡ ब्रेकिंग News

मिड - डे मिल में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ ,10 हज़ार की रिश्वत लेते दो कर्मचारियों को दबोचा गया


प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी ने पूरी कार्रवाई का किया नेतृत्व

IHMO लाइव न्यूज 
इमरान खान

शाहजहांपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम बरेली को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मिड-डे मील योजना से जुड़े जिला समन्वयक कार्यालय में छापेमारी कर दो आरोपियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में निश्चय सिंह (जिला समन्वयक कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, शाहजहांपुर) और अरुण कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर, आउटसोर्सिंग) शामिल हैं। दोनों को सोमवार शाम करीब 5:45 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

बताया गया कि शिकायतकर्ता रेनू शुक्ला, जो एक कंपोजिट स्कूल में सहायक अध्यापिका हैं, ने आरोप लगाया था कि अनुपस्थिति से संबंधित प्रकरण के निस्तारण के लिए उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया।

योजना के तहत शिकायतकर्ता को चिह्नित नोट देकर भेजा गया। जैसे ही आरोपियों ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी ने किया। टीम ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एंटी करप्शन टीम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।#शाहजहांपुर #एंटीकरप्शन #रिश्वतखोरी #मिडडेमील #भ्रष्टाचार #बरेलीटीम #रंगेहाथगिरफ्तार #बीएसएऑफिस #यूपीसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज #सरकारीभ्रष्टाचार #कार्रवाई #क्राइमन्यूज

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...