IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियों का DIG मुनिराज ने लिया जायजा मंडलायुक्त और DM के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
बदायूं। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए
प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र श्री मुनिराज ने मंडलायुक्त बरेली मंडल शंभु कुमार जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ मेला ककोड़ा का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर गंगा घाटों आवागमन मार्गों पार्किंग स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी मुनिराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए उन्होंने मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने तथा भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया इसके साथ ही अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मेला परिसर में साफ सफाई पेयजल प्रकाश व्यवस्था स्वास्थ्य सुविधाओं और संपर्क मार्गों को समय से दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीआईजी मुनिराज ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें जिससे मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह उपजिलाधिकारी सदर साईं अश्रित शाखमुरी क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय मेला प्रभारी संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
news viral short viral short facebookreelsviral
reelschallenge
Post a Comment