⚡ ब्रेकिंग News

डीआईजी अजय कुमार साहनी का तबादला अब मुनिराज संभालेंगे बरेली रेंज की कमान पहले भी बरेली में एसएसपी रह चुके हैं

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली।  पुलिस रेंज में बड़ा बदलाव हुआ है डीआईजी अजय कुमार साहनी का मुरादाबाद रेंज तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी को बरेली की कमान सौंपी गई है शासन ने गुरुवार देर रात आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल करते हुए दोनों अधिकारियों की अदला बदली कर दी मुनिराज की बरेली में यह दूसरी पारी होगी वह इससे पहले जिले में एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अजय कुमार साहनी के कार्यकाल को किया जाएगा याद

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पांच मई 2025 को बरेली रेंज की जिम्मेदारी संभाली थी उनके कार्यकाल में पुलिसिंग कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कई स्तरों पर काम हुआ पुलिस विभाग में उनकी कार्यशैली और सक्रियता की चर्चा रही उनके कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि यह भी रही कि अगस्त 2026 में उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें मेरठ में एसएसपी रहते हुए वर्ष 2020 में किए गए साहसिक पुलिस ऑपरेशन के लिए मिला था अजय कुमार साहनी अब मुरादाबाद रेंज में डीआईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। खास बात यह है कि उनका मुरादाबाद से पुराना जुड़ाव भी रहा है।

मुनिराज की बरेली में होगी दूसरी पारी

मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी अब बरेली रेंज के नए डीआईजी होंगे वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी मुनिराज इससे पहले जुलाई 2018 में बरेली के एसएसपी बनाए गए थे। उन्होंने अगस्त 2019 तक जिले की कमान संभाली थी उस समय उनकी पहचान सक्रिय पुलिसिंग और फिटनेस को लेकर भी रही थी करीब सात साल बाद मुनिराज एक बार फिर बरेली लौट रहे हैं लेकिन इस बार जिम्मेदारी जिले के पुलिस कप्तान की नहीं बल्कि पूरे बरेली परिक्षेत्र की होगी उनके कार्यक्षेत्र में बरेली के साथ बदायूं पीलीभीत और शाहजहांपुर के पुलिस प्रशासन की निगरानी भी शामिल होगी।

तीन आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

शासन की ओर से जारी फेरबदल में केवल बरेली और मुरादाबाद रेंज के डीआईजी ही नहीं बदले गए हैं आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस मनोज कुमार यादव को लखनऊ में राज्यपाल का परिसहाय (एडीसी) नियुक्त किया गया है इस बदलाव के साथ बरेली रेंज को नया नेतृत्व मिल गया है अब सबकी नजरें मुनिराज की दूसरी पारी और उनके आने वाले फैसलों पर रहेंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...