जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में रात्रि अभियान, पुलिस टीम रही साथ
IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान
बरेली। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार देर रात विशेष अभियान चलाया। रात 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच की गई इस कार्रवाई में भोजीपुरा और फरीदपुर थाना क्षेत्रों से कुल 6 वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर शामिल है।
यह पूरी कार्रवाई जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें थाना भोजीपुरा पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौरा टांडा इलाके में छापेमारी के दौरान अवैध खनन में लिप्त 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 डंपर को मौके से पकड़ा गया। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर भोजीपुरा थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं, दूसरी ओर फरीदपुर थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। इन वाहनों को भी थाना फरीदपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुल मिलाकर इस अभियान में 6 वाहनों पर कार्रवाई कर प्रशासन ने खनन माफियाओं को कड़ा संदेश दिया है।
#dmbareilly #बरेली #अवैधखनन #खननमाफिया #प्रशासनकीकार्रवाई #पुलिसकार्रवाई #भोजीपुरा #फरीदपुर #जिलाखननअधिकारी #रात्रिअभियान #कड़ीकार्रवाई #यूपीपुलिस #ब्रेकिंगन्यूज #हिंदीसमाचार #BareillyNews
إرسال تعليق