IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 122 उपनिरीक्षकों के तबादले कई थानों की बदली जिम्मेदारी
बरेली। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है एसएसपी ने प्रशासनिक समायोजन रिक्त पदों को भरने और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के दृष्टिगत 122 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण किए हैं जारी आदेश के अनुसार कई थानों के वरिष्ठ उपनिरीक्षकों चौकी प्रभारियों और अन्य उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।
इस फेरबदल में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग सभी प्रमुख थाने शामिल हैं कोतवाली कैंट इज्जतनगर बारादरी प्रेमनगर सुभाषनगर किला सीबीगंज भोजीपुरा बहेड़ी मीरगंज आंवला फरीदपुर सिरौली शाही शीशगढ़ शेरगढ़ नवाबगंज हाफिजगंज भमौरा भुता विशारतगंज देवरनियां और फतेहगंज पश्चिमी सहित विभिन्न थानों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को भी मिली नई जिम्मेदारी
स्थानांतरण सूची में वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं श्रीनिवास को थाना कैंट से भमौरा धर्मेन्द्र सिंह को थाना शीशगढ़ से कोतवाली राजकुमार को थाना भोजीपुरा से इज्जतनगर तथा धर्मेन्द्र कुमार को थाना इज्जतनगर से आंवला भेजा गया है। धर्मपाल सिंह को थाना आंवला से मीरगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई चौकी प्रभारियों को भी नई तैनाती मिली है अनूप सिंह को कुतुबखाना चौकी से आंवला कस्बा चौकी राजा भारद्वाज को बैरियर 1 चौकी इज्जतनगर से बिहारीपुर चौकी कोतवाली रोहित तोमर को बिहारीपुर से बल्लिया चौकी भमौरा और नरेन्द्र शर्मा को बल्लिया से थाना हाफिजगंज भेजा गया है।
इसके अलावा कोमल कुंडू मोहित कुमार हीरेन्द्र सिंह सौरभ डेढ़ा वकार अहमद राहुल कुमार नरेन्द्र सिंह राघव रविन्द्र सिंह और अन्य उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
महिला उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण
तबादला सूची में महिला उपनिरीक्षकों को भी शामिल किया गया है भारती रानी प्रियंका कोमल कुंडू ज्योति त्यागी रिंकी यादव साक्षी शर्मा पायल रानी और अन्य महिला उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में नई तैनाती दी गई है। महिला थाना और अन्य थानों में भी प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के थानों में भी व्यापक बदलाव
ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी बड़े स्तर पर स्थानांतरण किए गए हैं बहेड़ी मीरगंज आंवला फरीदपुर भमौरा भुता शेरगढ़ शाही शीशगढ़ नवाबगंज और हाफिजगंज जैसे थानों में कई उपनिरीक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।
इसके साथ ही बारादरी इज्जतनगर भोजीपुरा सीबीगंज और कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थानों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है कई पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर दूसरे थानों में भेजा गया है जबकि कुछ चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने की कवायद
एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है प्रशासनिक समायोजन के तहत किए गए इन स्थानांतरणों से विभिन्न थानों और चौकियों में कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है अब नई तैनाती पाने वाले उपनिरीक्षकों के सामने अपने अपने कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने अपराध नियंत्रण और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने की जिम्मेदारी होगी।
BareillyPolice BareillyNews SSPAnuragArya PoliceTransfer बरेली पुलिस बरेली समाचार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 122 उपनिरीक्षकों के तबादले अनुराग आर्य कानून व्यवस्था उत्तरप्रदेश पुलिस
إرسال تعليق