⚡ ब्रेकिंग News

ट्रक की बैटरी चौरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक भोजीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

ट्रक की बैटरी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक भोजीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की बैटरी बरामद आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में ट्रक की बैटरी चोरी कर भाग रहे एक युवक को ट्रक चालक ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई अमरोन कंपनी की बैटरी बरामद की है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बरेली के अलग अलग थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम रम्पुरा माफी निवासी इरशाद पुत्र शहादत खां ट्रक संख्या UP25HT1125 का चालक है। 10 नवंबर 2026 को वह अपना ट्रक भोजीपुरा क्षेत्र में दोहरिया फाटक आश्रम के पास खड़ा करके नहाने चला गया था इसी दौरान एक युवक ने ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर रखी बैटरी निकाल ली और उसे लेकर जाने लगा तभी ट्रक चालक वापस मौके पर पहुंच गया और युवक को चोरी की गई बैटरी सहित पकड़ लिया।

इसके बाद चालक आरोपी को लेकर थाना भोजीपुरा पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी पकड़े गए युवक की पहचान विष्णु पुत्र मुलचंद मौर्य उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना देवरनियां जनपद बरेली के रूप में हुई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 940/2026 धारा 303(2) 317(2) और 324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अमरोन कंपनी की एक काले रंग की बैटरी बरामद की जिस पर BL-1000 RMF अंकित है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोहरिया फाटक आश्रम के पास से गुजर रहा था। वहां उसे एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया जिसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था इसी का फायदा उठाकर उसने ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर से बैटरी निकालकर ले जाने लगा। इसी दौरान ट्रक चालक मौके पर पहुंच गया और उसे पकड़ लिया पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने और जेल जाने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है उसके खिलाफ थाना देवरनियां में तीन मुकदमे चोरी और संबंधित धाराओं में दर्ज हैं इसके अलावा थाना मीरगंज में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। वर्तमान बैटरी चोरी का मामला मिलाकर उसके खिलाफ कुल छह मुकदमों का विवरण सामने आया है।

प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह उपनिरीक्षक वीर सिंह उपनिरीक्षक सुशील कुमार और हेड कांस्टेबल अंकुर कुमार शामिल रहे।
बरेलीपुलिस भोजीपुरा बैटरीचोरी चोरीकाआरोपी विष्णुमौर्य पुलिसकार्रवाई BareillyPolice BareillyNews CrimeNews IHMO live news 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...