IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली रेंज में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून व्यवस्था मजबूत करने की होगी चुनौती
बरेली। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी मुनिराज गोबू की पहचान एक सख्त अनुशासित और परिणामोन्मुखी पुलिस अधिकारी के रूप में रही है बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर कार्य करने का उनका पूर्व अनुभव अब डीआईजी के रूप में नई जिम्मेदारी निभाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है बरेली रेंज की कमान संभालने के बाद अब उनके सामने चार जिलों में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण की बड़ी चुनौती होगी।
मुनिराज गोबू की कार्यशैली में अनुशासन पुलिसिंग में सख्ती और प्रशासनिक सक्रियता को प्रमुखता दी जाती रही है बरेली में एसएसपी रहते हुए उन्हें जिले की भौगोलिक परिस्थितियों संवेदनशील क्षेत्रों अपराध के तौर तरीकों और पुलिस व्यवस्था की जमीनी स्थिति को समझने का अवसर मिला यही अनुभव अब रेंज स्तर पर पुलिसिंग की रणनीति तैयार करने में उनके लिए मददगार हो सकता है।
संगठित अपराध पर रहेगी विशेष नजर
नई जिम्मेदारी के साथ बरेली रेंज में संगठित अपराध मादक पदार्थों की तस्करी अवैध हथियारों के कारोबार लूट हत्या और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहने की उम्मीद है अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर भी पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही महत्वपूर्ण होगी।
संवेदनशील क्षेत्रों में शांति व्यवस्था की परीक्षा
बरेली रेंज में कानून व्यवस्था बनाए रखना भी उनके सामने अहम जिम्मेदारी होगी संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सामुदायिक सौहार्द तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की सक्रियता पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों के प्रसार को रोकना भी पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
पुलिस की जवाबदेही पर रहेगा जोर
रेंज के सभी जिलों में थाना स्तर पर पुलिसिंग को प्रभावी बनाना जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण पीड़ितों को न्याय दिलाना और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना भी उनकी कार्यशैली की अहम परीक्षा होगी थानों में आने वाले फरियादियों की सुनवाई और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी नजर रहेगी।
बरेली में एसएसपी के रूप में काम करने के पुराने अनुभव और स्थानीय परिस्थितियों की समझ के साथ मुनिराज गोबू के सामने अब पूरे बरेली परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी है आने वाले समय में उनकी रणनीति प्रशासनिक निर्णय और पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय से यह तय होगा कि रेंज में अपराधियों पर कितनी प्रभावी लगाम लगती है और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कितना मजबूत होता है।
Bareilly MunirajGobu DIGBareillyRange BareillyPolice LawAndOrder CrimeControl UttarPradeshPolice PoliceAdministration IHMO live news
إرسال تعليق