IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली की हैट्रिक विकास और राजस्व दोनों में प्रदेश में पहला स्थान
बरेली 10 नवंबर। दिवाली के अवसर पर बरेली जिले के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी अक्टूबर 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद बरेली ने प्रदेश के सभी 75 जिलों को पीछे छोड़ते हुए तीन अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया है विकास कार्यक्रमों की रैंकिंग हो या राजस्व कार्यों का मूल्यांकन बरेली ने दोनों में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है इतना ही नहीं विकास और राजस्व कार्यक्रमों की संयुक्त ओवरऑल रैंकिंग में भी जिला शीर्ष पर रहा है। एक साथ तीन श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
तीनों श्रेणियों में पहला स्थान
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की रैंकिंग में बरेली ने शानदार प्रदर्शन किया है जिले को विकास कार्यक्रमों के मूल्यांकन में प्रदेश में पहला स्थान मिला है वहीं राजस्व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और प्रगति के मामले में भी बरेली ने शीर्ष स्थान हासिल किया है इन दोनों श्रेणियों के संयुक्त मूल्यांकन यानी ओवरऑल रैंकिंग में भी जिला प्रदेश में अव्वल रहा।
सीएम डैशबोर्ड पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में संचालित विकास योजनाओं सरकारी कार्यक्रमों और राजस्व संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जाती है। विभिन्न विभागों के निर्धारित लक्ष्यों कार्यों की प्रगति और समयबद्ध निस्तारण के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया जाता है अक्टूबर माह की रैंकिंग में बरेली का तीनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करना प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
डीएम की नियमित समीक्षा से मिली सफलता
जिले की इस उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी अविनाश सिंह की नियमित निगरानी विभागीय समीक्षा और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की कार्यप्रणाली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह विकास एवं राजस्व से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हैं समीक्षा के दौरान विभागवार निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति लंबित मामलों की स्थिति और समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी तय की जाती है।
जिलाधिकारी की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचे। इसके साथ ही विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण में तेजी लाने पर भी जोर दिया जाता है।
प्रशासनिक स्तर पर विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और कार्यों की प्रगति पर नजर रखने से सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न मानकों में जिले का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
टीम बरेली को दिया उपलब्धि का श्रेय
प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद के सभी अधिकारियों कर्मचारियों और पूरी टीम बरेली को बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय सामूहिक प्रयासों को दिया उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि या आंकड़ा नहीं है बल्कि जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाने और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इसी सामूहिक प्रयास से बरेली को प्रदेश में यह स्थान प्राप्त हुआ है।
पहला स्थान बरकरार रखना होगी चुनौती
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने से अधिक महत्वपूर्ण इस स्थान को लगातार बरकरार रखना है इसके लिए विकास योजनाओं की प्रगति में निरंतरता बनाए रखने राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की जरूरत है।
अक्टूबर माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मिली इस उपलब्धि से जिला प्रशासन का उत्साह बढ़ा है। अब आगामी महीनों में भी इसी प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ काम करना होगा। बरेली की इस उपलब्धि को जिले के विकास और प्रशासनिक कार्यों के मूल्यांकन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Bareilly BareillyNews CMdashboard BareillyNumberOne AvinashSingh DMBareilly UPGovernment Development RevenueDepartment TeamBareilly BareillyAdministration UttarPradesh IHMO live news
Post a Comment