IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर एसएसपी अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संजय कम्युनिटी हॉल से बरेली कॉलेज नगर निगम और अयूब खां चौराहा पुलिस चौकी तक किया पैदल भ्रमण ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
बरेली 27 अक्टूबर बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल भ्रमण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद में शांति कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संजय कम्युनिटी हॉल से बरेली कॉलेज नगर निगम तथा अयूब खां चौराहा स्थित पुलिस चौकी तक पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस की सतर्कता का निरीक्षण किया।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था परखी
पैदल भ्रमण के बाद एसएसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी सतर्कता जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए
शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
एसएसपी ने निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहें और पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतें।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना है एसएसपी के निरीक्षण को निर्वाचन संबंधी सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
BareillyPolice BareillyNews शिक्षकनिर्वाचन2026 बरेलीमुरादाबादखंड मतगणना अनुरागआर्य एसएसपीबरेली बरेलीसमाचार कानूनव्यवस्था IHMO live news
Post a Comment