⚡ ब्रेकिंग News

विधान परिषद चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश

विधान परिषद चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था परखी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बरेली उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को सकुशल निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं इसी क्रम में शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी बरेली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने जनपद में निर्धारित मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी इंतजामों का जायजा लेते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही किसी भी तरह की अव्यवस्था या बाधा उत्पन्न होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और निर्वाचन से जुड़े सभी प्रबंध समय से पूरे करने के निर्देश भी दिए गए।

निष्पक्ष निर्वाचन पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता निर्वाचन को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है

जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों का निरीक्षण निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए जिससे चुनाव प्रक्रिया व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके
बरेली विधानपरिषदचुनाव डीएमबरेली एसएसपीबरेली निर्वाचन2026 मतदानकेंद्र सुरक्षाव्यवस्था निष्पक्षचुनाव उत्तरप्रदेश IHMO live news 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...