IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली में आठ उपनिरीक्षक बने निरीक्षक एसएसपी अनुराग आर्य ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई
पिपिंग सेरेमनी में कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य करने की दी प्रेरणा एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान रहे मौजूद
बरेली। जनपद बरेली में पुलिस विभाग के आठ उपनिरीक्षकों को पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया इस दौरान उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस एवं प्लाटून कमांडर पीएसी के पदों पर कार्यरत आठ पुलिसकर्मियों को पदोन्नति के फलस्वरूप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस एवं दलनायक के पद पर पदोन्नत किया गया एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर रैंक प्रतीक के रूप में स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना
पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने पदोन्नत अधिकारियों की कर्तव्यपरायणता कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासित कार्यशैली की सराहना की उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं ऐसे में प्रत्येक अधिकारी को पूरी निष्ठा ईमानदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए
उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को भविष्य में भी बेहतर कार्य करने पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने और अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी सेवाकाल की सफलता की कामना की।
एसपी ट्रैफिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली मोहम्मद अकमल खान भी उपस्थित रहे। पदोन्नति के अवसर पर अधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं पिपिंग सेरेमनी पुलिसकर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा जिसमें नई रैंक के साथ उनके सेवा दायित्वों को भी रेखांकित किया गया।
इन आठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति
पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों के नाम इस प्रकार है
कपिल कुमार राघव
सत्यप्रकाश पाण्डेय
रामवीर सिंह
जितेन्द्र सिंह
देवेश कुमार शर्मा
मनीष कुमार दूबे
मोहित कुमार
अरुण कुमार
सभी आठ अधिकारियों को निरीक्षक सशस्त्र पुलिस एवं दलनायक के पद पर पदोन्नति मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं। विभाग को उम्मीद है कि सभी अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता अनुशासन और ईमानदारी के साथ करेंगे।
बरेली BareillyPolice एसएसपीअनुरागआर्य पुलिसविभाग पिपिंगसेरेमनी पदोन्नति उत्तरप्रदेशपुलिस IHMO live news
Post a Comment