⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 6 आई पी एस अधिकारियों के तबादले

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मानुष पारीक का आजमगढ़ ट्रांसफर चिराग जैन संभालेंगे बरेली सिटी की कमान

बरेली। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और प्रभावी बनाने के लिए शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है तबादला सूची के अनुसार बलिया गाजीपुर मऊ बस्ती और हापुड़ समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है इसके साथ ही एडीजी स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

बलिया और गाजीपुर में बदले पुलिस अधीक्षक

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का तबादला कर उन्हें बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ईरज राजा को अब बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसी क्रम में जालौन में तैनात विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इन तबादलों के बाद पूर्वांचल के इन महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी माना जा रहा है कि नई तैनातियों के साथ कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर नई कार्ययोजना पर भी जोर दिया जाएगा

मऊ को भी मिला नया पुलिस अधीक्षक

प्रयागराज स्थित चौथी वाहिनी पीएसी के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वहीं मऊ के वर्तमान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर का तबादला पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ किया गया है उन्हें मुख्यालय में लोक शिकायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हापुड़ एसपी को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया

हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह को भी नई जिम्मेदारी दी गई है उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है उनकी नई तैनाती प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

एडीजी स्तर पर भी बदली जिम्मेदारियां

पुलिस विभाग में एडीजी स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है अपर पुलिस महानिदेशक ए. सतीश गणेश के पास यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी बनी रहेगी। उनके पास मौजूद अभिसूचना का अतिरिक्त प्रभार अब अपर पुलिस महानिदेशक भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को सौंपा गया है।

भगवान स्वरूप श्रीवास्तव तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी के साथ अभिसूचना का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे इस बदलाव के बाद पुलिस विभाग में यातायात सड़क सुरक्षा अभिसूचना और तकनीकी सेवाओं से जुड़े कार्यों के संचालन में नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी

पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है नई तैनातियों के साथ अधिकारियों के सामने अपने अपने जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की चुनौती होगी।
उत्तरप्रदेश UPPolice PoliceTransfer IPSTransfer बलिया गाजीपुर मऊ बस्ती हापुड़ प्रयागराज ओमवीरसिंह ईरजराजा विनयकुमारसिंह सर्वेशकुमारमिश्रा कमलेशबहादुर कुंवरज्ञानंजयसिंह पुलिसप्रशासन कानूनव्यवस्था सड़कसुरक्षा IHMO live news 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...