⚡ ब्रेकिंग News

एडीजी रमित शर्मा डीआईजी अजय कुमार साहनी ने लिया कछला घाट पर कांवर यात्रा की तैयारियों का जायज़ा

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 
एडीजी डीआईजी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद

बदायूँ। आगामी कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा एवं डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने बदायूं पहुंचकर जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ कछला घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग गंगा घाट एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था बैरिकेडिंग यातायात प्रबंधन स्वच्छता पेयजल प्रकाश व्यवस्थ चिकित्सा सुविधा पार्किंग घाटों की सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है यात्रा मार्ग पर संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी की जाएगी तथा प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि कांवड़ शिविरों के संचालन के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा शिविर संचालकों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं मानक तय किए गए हैं ताकि यात्रा के दौरान अनुशासन स्वच्छता एवं सुरक्षा बनी रहे।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं एवं जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति सूचना अथवा सहायता के लिए प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) तथा पुलिस लाइन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं

आईसीसीसी कंट्रोल रूम (कलेक्ट्रेट)
☎️ 05832-266049  05832-266050  05832-266052  05832-266054
📱 7505389289  7505395940

पुलिस लाइन कंट्रोल रूम
📱 9454402956 9454417440

जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शुक्रवार शाम 8:00 बजे से सोमवार शाम 5:00 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि डायवर्जन व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके और आमजन को भी न्यूनतम असुविधा हो

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

बदायूं कांवड़यात्रा2026 कछलाघाट एडीजीरमितशर्मा डीआईजीअजयकुमारसाहनी डीएमअवनीशराय एसएसपीअंकिताशर्मा कांवड़यात्रा श्रावणमास यातायातव्यवस्था सुरक्षाव्यवस्था उत्तरप्रदेश
IHMO live news 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...