IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
उपभोक्ता शिकायतों और अघोषित कटौती पर निगम सख्त नए मुख्य अभियंता की तैनाती
बरेली जिले में लगातार बदहाल बिजली व्यवस्था बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों और अघोषित बिजली कटौती को गंभीरता से लेते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के निर्देश पर बरेली के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) ज्ञान प्रकाश को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाकर निगम मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है वहीं अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) ज्ञानेंद्र सिंह का तबादला दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में कर दिया गया है।
निगम मुख्यालय में संबद्ध चल रहे अखिलेश कुमार सिंह को बरेली प्रथम जोन का नया मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
लगातार मिल रही थीं बिजली संकट की शिकायतें
पिछले कई दिनों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बार बार ट्रिपिंग लो वोल्टेज ट्रांसफार्मर खराब होने लोकल फॉल्ट और घंटों तक अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान थे स्थिति यह थी कि विभिन्न इलाकों में लोगों ने उपकेंद्रों का घेराव किया धरना प्रदर्शन किए और जनप्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों के समक्ष लगातार शिकायतें दर्ज कराईं
जून में 47 हजार से अधिक शिकायतें
बिजली व्यवस्था की खराब स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जून माह में 1912 विद्युत हेल्पलाइन पर 47 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से लोगों में भारी नाराजगी रही प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भी ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर बरेली की बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की थी। कई पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने भी समीक्षा बैठकों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
बारिश ने और बिगाड़ी व्यवस्था
गुरुवार को हुई बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई जगह जगह फॉल्ट और ट्रिपिंग की घटनाएं बढ़ गईं रामपुर गार्डन उपकेंद्र से दोपहर लगभग एक बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही जिससे कई सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हुआ
इसके अलावा दुर्गानगर मिशन कंपाउंड महानगर कुतुबखाना जगतपुर सुभाषनगर सीबीगंज हरूनगला सनसिटी डेलापीर सिविल लाइंस सहित कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही कई स्थानों पर वोल्टेज के लगातार अप डाउन होने और बिजली के पोल में करंट उतरने की शिकायतें भी सामने आईं जिससे लोगों में दहशत का माहौल रहा
बिजली चोरी के खिलाफ चला विशेष अभियान
बिजली आपूर्ति सुधारने के साथ साथ विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए भी सख्ती दिखाई। जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाते हुए 10 विशेष टीमों ने मॉर्निंग रेड के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। अभियान के दौरान 36 परिसरों में एलटी लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए लोगों को पकड़ा गया सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए निगरानी और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
सोर्स सोशल मीडिया
IHMO live news बरेली बिजली संकट मुख्यअभियंता एमवीवीएनएल रियाकेजरीवाल अखिलेशकुमारसिंह ज्ञानप्रकाश बिजलीकटौती विद्युतविभाग बरेलीन्यूज़ उत्तरप्रदेश
Post a Comment