⚡ ब्रेकिंग News

बरेली पुलिस लाइन में भावुक विदाई समारोह को CO गौरव सिंह और हर्ष मोदी को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली पुलिस लाइन में भावुक विदाई समारोह, सीओ गौरव सिंह और हर्ष मोदी को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

बरेली। जनपद बरेली में कार्यरत क्षेत्राधिकारी अपराध एवं आंकिक गौरव सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात हर्ष मोदी के गैर जनपद स्थानांतरण पर शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं कार्यकुशलता एवं जनपद में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गौरव सिंह और हर्ष मोदी ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने अपराध नियंत्रण यातायात व्यवस्था सुधारने तथा जनसामान्य के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई दोनों अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और पेशेवर दक्षता के साथ किया जिसके चलते वे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विशेष सम्मान के पात्र बने।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी की पहचान उसके कार्य अनुशासन और व्यवहार से होती है गौरव सिंह और हर्ष मोदी ने अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं व्यवहार से न केवल विभाग का गौरव बढ़ाया बल्कि आमजन का विश्वास भी अर्जित किया उन्होंने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य तथा नए दायित्वों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह के दौरान कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भावुक दिखाई दिए सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा करते हुए उनके नेतृत्व सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा की कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि दोनों अधिकारियों की कार्यशैली लंबे समय तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक अपराध मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी निरीक्षक एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गौरव सिंह और हर्ष मोदी के उत्तम स्वास्थ्य उज्ज्वल भविष्य तथा भावी दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी बरेली पुलिस परिवार ने दोनों अधिकारियों के योगदान को यादगार बताते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की हैशटैग
BareillyPolice BareillyNews COGauravSingh HarshModi FarewellCeremony PoliceLineBareilly AnuragArya UPPolice PoliceOfficers Transfer Bareilly SumitSharma PoliceDepartment LawAndOrder RespectAndHonor PoliceFamily UPNews BreakingNews BareillyUpdates IHMO live news 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...