IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली चाडपुर के प्रसिद्ध समोसे वाले बंटी के रेस्टोरेंट पर हमला चौकीदार को डंडों से पीटकर किया घायल CCTV में कैद हुई वारदात
भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चाडपुर में स्थित प्रसिद्ध बंटी नाश्ता कॉर्नर रेस्टोरेंट पर देर रात हुई मारपीट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। समोसे और नाश्ते के लिए क्षेत्रभर में प्रसिद्ध इस रेस्टोरेंट पर तैनात चौकीदार को दो अज्ञात हमलावरों ने डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
ग्राम चाडपुर निवासी रेस्टोरेंट संचालक मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व. नत्थूलाल ने थाना भमोरा में दी तहरीर में बताया कि उनका बंटी नाश्ता कॉर्नर नाम से रेस्टोरेंट है जो अपने समोसों और नाश्ते के लिए काफी प्रसिद्ध है रेस्टोरेंट की रात में सुरक्षा के लिए ग्राम कैमुआ निवासी सर्वेश उपाध्याय पुत्र राधेश्याम चौकीदार के रूप में कार्यरत है।
तहरीर के अनुसार 20 मई 2026 की मध्य रात्रि करीब तीन बजे दो संदिग्ध व्यक्ति चेहरे ढककर रेस्टोरेंट पर पहुंचे उस समय चौकीदार सर्वेश उपाध्याय ड्यूटी पर मौजूद था। सर्वेश ने टॉर्च दिखाकर दोनों व्यक्तियों से आने का कारण पूछा जिससे दोनों भड़क गए और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने चौकीदार पर डंडों से हमला कर दिया
बताया गया कि हमलावरों ने चौकीदार को बुरी तरह पीटा जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा शोर शराबा सुनकर रेस्टोरेंट स्वामी मुकेश कुमार गुप्ता अपने ऊपर बने आवास से नीचे पहुंचे। उन्हें आता देख दोनों हमलावर चौकीदार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल चौकीदार को उपचार के लिए सिद्धि विनायक अस्पताल बरेली ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकती है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है
स्थानीय लोगों का कहना है कि बंटी नाश्ता कॉर्नर क्षेत्र का चर्चित प्रतिष्ठान है जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में रेस्टोरेंट पर हुई इस वारदात से व्यापारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Bareilly Bhamora Chadpur BuntyNashtaCorner CCTV CrimeNews UPPolice HindiNews BreakingNews BareillyNews IHMO live news
Post a Comment