IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
अवैध संबंध में रची गई साजिश: फौजी की प्रेमिका सुरभि गिरफ्तार, पत्नी की हत्या का मामला
अवैध संबंध में रची गई साजिश: फौजी की प्रेमिका सुरभि गिरफ्तार, पत्नी की हत्या का मामला
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी फौजी भारत सिंह की प्रेमिका सुरभि यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सुरभि पर गीता यादव की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। यह कार्रवाई मुख्य आरोपी भारत सिंह के बयान दर्ज किए जाने के बाद की गई।
थाना प्रभारी सुभाषनगर सतीश कुमार नैन के अनुसार, 21 अप्रैल को गीता यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 22 अप्रैल को सचिन कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि फौजी भारत सिंह और सुरभि यादव के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से अवैध संबंध थे।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि भारत सिंह अपनी प्रेमिका सुरभि को हर महीने 12 से 15 हजार रुपये देता था और नोएडा में उसके लिए अलग से कमरा भी किराए पर ले रखा था। दोनों ने मिलकर गीता की हत्या के बाद शादी करने की योजना बनाई थी।
बताया जा रहा है कि जब गीता यादव को पति के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो वह इसका विरोध करने लगी, जिससे घर में आए दिन विवाद होने लगे। इसी बीच सुरभि ने भारत सिंह पर गीता को रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार, योजना के तहत 21 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे भारत सिंह नोएडा से बरेली पहुंचा और अपनी पत्नी गीता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने फोन कर सुरभि को इसकी जानकारी दी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मई को नेकपुर स्थित गन्ना मिल परिसर में दबिश देकर सुरभि यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुरभि ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी मुलाकात भारत सिंह से पांच साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
पुलिस ने आरोपी सुरभि यादव का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी भारत सिंह के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और अवैध संबंधों के चलते हुए इस जघन्य अपराध की चर्चा जोरों पर है।
Bareilly MurderCase CrimeNews LoveAffair PoliceAction BreakingNews UttarPradesh SubhashNagar CrimeStory ViralNews Justice
Post a Comment