⚡ ब्रेकिंग News

जनता दर्शन पर डीएम की सीधी नज़र अब हर शिकायत की होगी लाइव मॉनिटरिंग।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 
बरेली में अफसर अलर्ट मोड पर, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

 एंकर बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनता दर्शन व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आज से जनपद की सभी तहसीलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है।

डीएम ने वर्चुअल माध्यम से उपजिलाधिकारियों से सीधा संवाद कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और तय समय सीमा में उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इतना ही नहीं, अब खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के कार्यालयों में होने वाले जनता दर्शन की भी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।

डीएम ने साफ कहा है—लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है।
bareilly BREAKING news
 DMBareilly CMoffice
 BJPgovernment PMOIndia SwadeshNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...