IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली: जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र में उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, आरक्षी सचित और हेड कांस्टेबल भागेश कुमार गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रेलवे स्टेशन रोड से कैंट की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल पुत्र प्रमोद निवासी जखीरा थाना किला, हाल निवासी वंशी नगला थाना सुभाषनगर, जनपद बरेली के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कक्षा 10 तक पढ़ा है और उसने शौक के लिए तमंचा खरीदा था, जिसे वह अपने पास रखता था। पुलिस टीम में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, स्टेशन रोड पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, हेड कांस्टेबल भागेश कुमार और आरक्षी सचित शामिल रहे।
Bareilly BareillyPolice KotwaliPolice IllegalWeapon ArmsAct UPPolice CrimeNews BareillyNews तमंचा बरामद कोतवाली पुलिस बरेली समाचार
Post a Comment