⚡ ब्रेकिंग News

चार मासूमों की हत्या के बाद मां की लाश मिलने से सनसनी अंबेडकरनगर कांड ने लिया नया मोड़

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 
चार मासूमों की हत्या के बाद मां का शव मिलने से सनसनी, अंबेडकरनगर कांड ने लिया नया मोड़

अंबेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने अब नया मोड़ ले लिया है। चार मासूम सगे भाई-बहनों की निर्मम हत्या के बाद उनकी मां गासिया खातून का शव भी घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर नाले के किनारे बरामद हुआ है। इस खुलासे के बाद पूरे मामले में सनसनी फैल गई है और जांच की दिशा बदल गई है।

यह घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले की है, जहां एक ही घर में चार बच्चों के शव एक ही बेड पर पड़े मिले थे। सभी बच्चों की बेरहमी से हत्या की गई थी। मृतकों की पहचान शफीक, सउद, उमर और सादिया के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही उनकी मां गासिया खातून घर से लापता थी, जबकि पिता पिछले चार वर्षों से सऊदी अरब में रह रहा है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस मां को ही हत्या का आरोपी मानते हुए उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन करीब 24 घंटे बाद उसी महिला का शव घर से महज 100 मीटर दूर नाले के किनारे मिलने से पूरे मामले की तस्वीर बदल गई है। अब यह मामला सिर्फ बच्चों की हत्या तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि एक और मौत जुड़ने से जांच का दायरा और गहरा हो गया है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस महिला का शव घर से इतने पास मिला, उसे खोजने में पुलिस को 24 घंटे से अधिक समय लग गया, जो जांच पर सवाल खड़े करता है।

इस मामले पर प्राची सिंह (पुलिस अधीक्षक) ने बताया कि पहले चार बच्चों के शव बरामद हुए थे और महिला फरार थी। उसकी तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे, तभी नाले के पास महिला का शव मिला। शव की पहचान उसके पति से कराई गई है।

घटना के बाद क्षेत्र के कसड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। सुबह से छाया सन्नाटा उस समय चीख-पुकार में बदल गया जब चारों मासूम भाई-बहनों का जनाजा एक साथ निकला। सफेद कपड़ों में लिपटे बच्चों के शवों को देख हर आंख नम हो गई और पूरा गांव गमगीन माहौल में डूब गया।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
AmbedkarNagar Akbarpur BreakingNews UPNews CrimeNews MurderCase TragicIncident Justice PoliceInvestigation ViralNews TrendingNow SadNews RIP NewsUpdate

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...