⚡ ब्रेकिंग News

इश्क बना कातिल: प्रेमिका ने प्रेमी संग रची साजिश पत्नी की हत्या 7 दिन में पुलिस का बड़ा खुलासा इंस्पेक्टर सतीश नैन बने हीरो

IHMO लाइव न्यूज 
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

21 अप्रैल को हुई थी गीता यादव की हत्या, पति और प्रेमिका गिरफ्तार
बरेली, 02 मई 2026। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में हुए महिला हत्या कांड का पुलिस ने महज 7 दिन में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इश्क, साजिश और हत्या की इस खौफनाक कहानी में फौजी पति और उसकी प्रेमिका की साजिश सामने आई है। तेज कार्रवाई के चलते थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन और उनकी टीम क्षेत्र में “हीरो” बनकर उभरी है।

घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब गीता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। मामले में 22 अप्रैल को सचिन कुमार की तहरीर पर थाना सुभाषनगर में मुकदमा अपराध संख्या 248/26, धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

फेसबुक से शुरू हुआ प्यार, बना मौत की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि गीता यादव के पति भारत सिंह (फौजी) का सुरभि यादव से करीब 5 साल से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि भारत सिंह हर महीने सुरभि को 12 से 15 हजार रुपये देने लगा और उसके रहने की अलग व्यवस्था भी कर दी।

पत्नी बनी ‘रास्ते का कांटा’, रच डाली साजिश
जब गीता यादव को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया। घर में रोज झगड़े होने लगे। इसी बीच सुरभि ने भारत सिंह पर दबाव बनाया कि वह गीता को रास्ते से हटाए।

सुबह 4 बजे मौत का प्लान हुआ पूरा
पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 21 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे भारत सिंह बरेली पहुंचा और अपनी पत्नी गीता की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने फोन कर सुरभि को पूरी जानकारी दी।

गन्ना मिल से दबोची गई ‘साजिश की किरदार’
लगातार दबिश के बाद 01 मई 2026 को पुलिस ने गन्ना मिल क्षेत्र से सुरभि यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी साजिश का खुलासा किया।

7 दिन में खुलासा, पुलिस बनी ‘हीरो’
इस पूरे मामले का खुलासा महज एक सप्ताह में करने पर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन और उनकी टीम की जमकर सराहना हो रही है।

टीम में ये रहे शामिल
उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मी चंद और महिला कांस्टेबल राखी ने भी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने आरोपी सुरभि को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि मुख्य आरोपी भारत सिंह के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है।
Bareilly SubhashNagar BareillyPolice UPPolice BreakingNews CrimeNews MurderMystery LoveAffair CrimeStory IllicitRelation PoliceAction Arrested ViralNews TrendingNow HindiNews UPNews Justice Investigation 7DaysChallenge HeroInspector

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...