⚡ ब्रेकिंग News

बरेली में महिला तस्कर गैंग का भंडाफोड़ 40 लाख की अफीम के साथ 4 महिला गिरफ्तार।

IHMO लाइव न्यूज 
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

उत्तराखंड सप्लाई से पहले दबोची गई अफीम तस्करी, बिहार-नेपाल कनेक्शन उजागर

बरेली के थाना देवरनियां पुलिस और एएनटीएफ यूनिट मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 8.121 किलोग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नैनीताल की ओर जाने वाले मार्ग पर वसुपुरा ठाल के पास घेराबंदी कर चारों महिलाओं को पकड़ा। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सीता देवी, तेतरी देवी, राजकुमारी और उर्मिला के रूप में हुई है, जो बिहार और नेपाल की रहने वाली हैं। ये महिलाएं सड़क और रेल मार्ग के जरिए अफीम लाकर बरेली व उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में सप्लाई करती थीं। पुलिस ने बताया कि प्रत्येक महिला के पास से दो-दो पैकेट सहित कुल 8 पैकेटों में अफीम बरामद हुई। इसके अलावा 3 मोबाइल फोन, 2870 रुपये नकद और बैग भी कब्जे में लिए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन से कई संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनके आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी के चलते वे इस अवैध धंधे में शामिल हुईं और पहले भी कई बार अफीम की सप्लाई कर चुकी हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ थाना देवरनियां में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संयुक्त ऑपरेशन में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, एएनटीएफ के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार सहित महिला पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Bareilly breaking news crime 
Bareilly Police UPPolice swadesnews 
viralreels followerseveryone viral
महिला गैंग गिरफ्तार up trending

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...