IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
निरीक्षण में खुली निर्माण की पोल, घटिया काम पर सीडीओ सख्त, बिथरी चैनपुर ब्लॉक परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर की गुणवत्ता पर उठे सवाल
बरेली। बिथरी चैनपुर ब्लॉक परिसर में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बने कॉमन सर्विस सेंटर में निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी देवयानी के औचक निरीक्षण में विकास कार्यों के दावों की पोल खुल गई। भवन के निर्माण में जगह-जगह लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग के स्पष्ट प्रमाण मिले, जिस पर सीडीओ ने मौके पर ही कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान भवन की दीवारों पर पुट्टी का काम बेहद खराब पाया गया। टाइल्स का बॉर्डर ठीक से नहीं लगाया गया था और कई जगहों पर फिटिंग अधूरी नजर आई। खिड़कियों की फ्रेम फिटिंग में भी लापरवाही बरती गई, जबकि बल्ब होल्डर खुले और लटकते मिले।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मल्टीपर्पज हॉल में एग्जॉस्ट फैन दीवार की जगह खिड़कियों में ही लगा दिए गए थे। टॉयलेट ब्लॉक्स की दीवारों पर टाइल्स पूरी ऊंचाई तक नहीं लगाई गई थीं और खिड़कियों पर जाली भी नहीं मिली।
सीढ़ियों और छत के निर्माण में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। छत पर स्लैब डालने के बजाय गाटर-पत्थर रखकर काम पूरा कर दिया गया, जो सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है।
सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान सभी खामियों को सूचीबद्ध करते हुए कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
#बरेली #बिथरी_चैनपुर #सीडीओ_निरीक्षण #देवयानी #घटिया_निर्माण #भ्रष्टाचार #लापरवाही #जन_विकास_कार्यक्रम #कॉमन_सर्विस_सेंटर #UPGovernment #ConstructionQuality #BareillyNews #प्रशासन_सख्त
Post a Comment