⚡ ब्रेकिंग News

अंतराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन द्वार बरेली में थाना किला में सम्मान समारोह।

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

अंतराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन द्वारा थाना किला, बरेली में सम्मान समारोह आयोजित
बरेली। आज अंतराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन की एक प्रतिनिधि मंडल ने थाना किला के इंस्पेक्टर श्री संतोष कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने किला क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
प्रतिनिधि मंडल ने इंस्पेक्टर श्री संतोष कुमार सिंह को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की सकारात्मक कार्यशैली समाज में सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करती है।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश जमाल, मो. अज़ीम खान, प्रदेश सचिव दानिश हुसैन तथा स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट इमरान खान (उत्तर प्रदेश, बरेली) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगठन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य होते रहेंगे और समाज में शांति एवं सौहार्द बना रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...