IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश
बरेली: भमोरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी का किया भंडाफोड़, 8 किलो डोडा चिलका समेत दो आरोपी गिरफतार
बरेली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो 289 ग्राम अवैध डोडा चिलका, एक अपाचे मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
थाना भमोरा क्षेत्र में 30 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 05:15 बजे चांढपुर-बल्लिया रोड पर पुलिस टीम गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खाटू श्याम मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध डोडा चिलका बरामद हुआ।
बरामदगी की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 लाख रुपये
पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही मौके से अपाचे मोटरसाइकिल (UP25EN2946) और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनिल पुत्र अमरपाल 19 वर्ष, निवासी ग्राम चम्पतपुर थाना भमोरा और हिमांशु पुत्र प्रदीप कुमार 20 वर्ष, निवासी ग्राम नगला थाना भमोरा, जनपद बरेली के रूप में हुई है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने डोडा चिलका एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था और उसे चोरी-छिपे छोटे-छोटे हिस्सों में महंगे दामों पर बेचते थे। इससे होने वाले मुनाफे को आपस में बराबर बांट लेते थे।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भमोरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली भमोरा पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धमेन्द्र पंवार, सरदार नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हीरेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक राजपाल सिंह
कांस्टेबल मुस्तफा शामिल रहे।
BareillyPolice BhamoraPolice DrugBust NDPSAct BareillyNews CrimeNews UPPolice DrugTrafficking BreakingNews PoliceAction डोडा चिलका बरेली पुलिस
Post a Comment