नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात का सफर एक नेवी कैप्टन के रूप में शुरू होता है। एक ज्योतिषी और अंकशास्त्र के रूप में मशहूर नासिक बाबा पर 150 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
HighLights
पूर्व नेवी कैप्टन खरात पर 150 महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप
पूर्व सहायक नीरज जाधव ने हिडन कैमरे से किया था खुलासा
कैप्टन बाबा की प्रॉपर्टी भी जांच के दायरे में है
डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनिया के सैकड़ों देशों में घूमने के बाद यह तजुर्बा ही था कि एक साधारण सा व्यक्ति एक गॉडमैन के रूप में मशहूर होता है। एक नेवी कैप्टन के रूप में उसे न केवल सफर करने का अवसर मिला, बल्कि वहां के अनुभवों ने उसे देश का एक नामचीन ज्योतिषी भी बनाया।
कहानी किसी और की नहीं, बल्कि इन दिनों महाराष्ट्र के चर्चित चेहरों में शामिल अशोक खरात उर्फ कैप्टन बाबा की है, जो इन दिनों सलाखों के पीछे है। कैप्टन पर 150 महिलाओं का उत्पीड़न करने सहित कई गंभीर आरोप हैं।

Post a Comment