⚡ ब्रेकिंग News

इज़्ज़तनगर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ शातिर चोर संजय गिरी के पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

इज्जतनगर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ शातिर चोर संजय गिरी पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है 20 नवंबर की रात कलापुर पुलिया नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की इस दौरान आरक्षी निशु तिवारी घायल हो गए पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा तीन कारतूस बिना नंबर प्लेट की बाइक चोरी के दो मोबाइल फोन सफेद धातु के आठ सिक्के और 30 220 रुपये नकद बरामद किए हैं बरामद मोबाइल सिक्के और नकदी इज्जतनगर थाने में दर्ज चोरी के एक मुकदमे से संबंधित बताए गए हैं घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घर की खिड़की की ग्रिल निकालकर की थी चोरी

पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को उत्सव महानगर पार्ट 2 निवासी श्याम बिहारी लाल अपने परिवार के साथ बाजार गए हुए थे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर की रसोई की खिड़की की ग्रिल निकालकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर 14 अक्टूबर को थाना इज्जतनगर में मुकदमा संख्या 982/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस तभी से घटना के खुलासे में जुटी थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

20 नवंबर की रात करीब 9:55 बजे थाना इज्जतनगर पुलिस की टीम कलापुर पुलिया नहर के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मलपुर की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी से बाइक सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह बाइक पीछे मोड़कर भागने लगा इसी दौरान हड़बड़ाहट में उसकी बाइक फिसल गई।

पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि देखकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गोली लगने से आरक्षी निशु तिवारी घायल हो गए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

राजस्थान में रह रहा था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय गिरी पुत्र नरेश गिरी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम चंद्रपुर जोगियान थाना सीबीगंज बरेली बताया उसका वर्तमान पता कालू कॉलोनी सैथल गांव के पास कैप्टन मॉल के निकट जिला भिवाड़ी राजस्थान बताया गया है।

20 मुकदमों में दर्ज है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है उसके खिलाफ बरेली के प्रेमनगर इज्जतनगर कोतवाली किला और जीआरपी थाने में चोरी नकबजनी आर्म्स एक्ट एनडीपीएस एक्ट और चोरी का माल रखने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं पुलिस द्वारा जारी विवरण में वर्तमान चोरी और मुठभेड़ के मुकदमों सहित कुल 20 मुकदमों का उल्लेख किया गया है।

दो मुकदमे दर्ज न्यायालय में होगी पेशी

मुठभेड़ के संबंध में थाना इज्जतनगर में मुकदमा संख्या 1155/2026 धारा 109(1) बीएनएस और धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं चोरी के मामले में मुकदमा संख्या 982/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

पुलिस टीम रही शामिल

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम उपनिरीक्षक मोहित कुमार उपनिरीक्षक विकास कुमार हेड कांस्टेबल संजीव हेड कांस्टेबल मुकेश और कांस्टेबल निशु तिवारी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
#BareillyPolice #BareillyNews #IzzatnagarPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #BareillyCrime #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_मुठभेड़ #बरेली_पुलिस #इज्जतनगर #IHMO live news 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...