⚡ ब्रेकिंग News

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी बरेली कलेक्ट्रेक्ट में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान शुरू

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: बरेली कलेक्ट्रेट में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान शुरू पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को भी मिलेगी जानकारी

बरेली। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को निष्पक्ष पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बरेली कलेक्ट्रेट में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है जहां आम नागरिकों मतदाताओं जनप्रतिनिधियों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं के मन में ईवीएम को लेकर विश्वास बढ़ाना और मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है इसके लिए कलेक्ट्रेट में विशेष कैंप लगाया गया है। यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया को समझ सकता है और स्वयं इसका प्रदर्शन देखकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।

जिलाधिकारी ने दी अभियान की जानकारी

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप यह प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है इसके माध्यम से मतदाताओं को बताया जाएगा कि ईवीएम मशीन किस प्रकार काम करती है और मतदान के दौरान मतदाता को किन प्रक्रियाओं का पालन करना होता है।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से उन युवाओं को जागरूक करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है जो आगामी चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ऐसे युवा ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर मशीन की कार्यप्रणाली समझ सकते हैं और मतदान की प्रक्रिया का अभ्यास कर सकते हैं।

अधिसूचना जारी होने तक चलेगा अभियान

कलेक्ट्रेट में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर यह अभियान विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक संचालित किया जाएगा इस दौरान मतदाताओं को ईवीएम से संबंधित जानकारी देने के साथ ही उनकी जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान भी किया जाएगा।

प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस केंद्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया को समझें जिससे चुनाव के समय किसी भी मतदाता को ईवीएम के इस्तेमाल में परेशानी न हो।

अधिकारी रहे मौजूद

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष सिंह एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
Bareilly EVMTraining ElectionCommissionOfIndia विधानसभा चुनाव2027 मतदाता जागरूकता जिलाधिकारी बरेली BareillyNews लोकतंत्र पहलीबारमतदाता

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...