⚡ ब्रेकिंग News

जनसुनवाई में एसएसपी अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन लापरवाही पर सीबीगंज थाना अध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई में लापरवाही पर एसएसपी अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

सिर में गंभीर चोट लगने के बावजूद पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज न करना पड़ा भारी पुलिस कार्यालय के निर्देशों की अनदेखी और पदीय दायित्वों में लापरवाही पर विभागीय जांच के आदेश

बरेली जनशिकायतों के निस्तारण और जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सख्त कार्रवाई की है। थाना सीबीगंज क्षेत्र की एक पीड़िता की शिकायत पर समय से कार्रवाई न करने और गंभीर चोट होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं करने के आरोप में एसएसपी ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एसएसपी अनुराग आर्य जनसुनवाई को लेकर बेहद गंभीर हैं उन्होंने 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की थी इस दौरान सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इसके बावजूद थाना सीबीगंज क्षेत्र की एक पीड़िता ने 27 अक्टूबर को थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

सिर में गंभीर चोट के बाद भी एफआईआर नहीं

मामले में 29 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय की ओर से निर्देश दिए जाने के बाद भी पीड़िता के सिर में गंभीर चोट होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसे जनसुनवाई से जुड़े निर्देशों की अवहेलना और पुलिसकर्मियों के पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण मानते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ा रुख अपनाया।

इन तीन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

उपनिरीक्षक विनोद सिंह थानाध्यक्ष थाना सीबीगंज

उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सीबीगंज

उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा थाना सीबीगंज

तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई जा रही है।

लापरवाही पर कार्रवाई का स्पष्ट संदेश

इस कार्रवाई के जरिए एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनसुनवाई और पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर गंभीर चोट या अन्य संवेदनशील मामलों में शिकायत मिलने के बाद त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
BareillyPolice SSPBareilly AnuragArya BareillyNews CBGanjPolice जनसुनवाई बरेलीपुलिस एसएसपीअनुरागआर्य पुलिसकार्रवाई बरेलीसमाचार IHMO live news 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...