⚡ ब्रेकिंग News

बरेली में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशाशन का शिकंजा टीम ने पकड़े पांच वाहन

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बरेली में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा संयुक्त टीम ने पकड़े पांच वाहन

रात और शाम को हुई कार्रवाई में बिना आईएसटीपी और ई-टीपी के दौड़ रहे वाहन पकड़े गए लाखों रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी ओवरलोडिंग पर भी होगी कार्रवाई

IHMO live news 

बरेली। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद स्तरीय टास्क फोर्स लगातार अभियान चलाकर खनन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर 2026 को संयुक्त टीम ने अलग-अलग समय पर कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को पकड़ लिया सभी वाहनों को थाना बहेड़ी पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।

बिना आईएसटीपी और ई-टीपी के पकड़े गए वाहन

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर की रात्रि में संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो वाहनों को बिना आईएसटीपी (इंटर-स्टेट ट्रांजिट पास) के खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा इसके बाद शनिवार शाम करीब चार बजे तीन अन्य वाहन बिना ई-टीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) के संचालित होते मिले इस तरह एक ही दिन में कुल पांच वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस अभियान में खान अधिकारी बरेली उपजिलाधिकारी बहेड़ी नायब तहसीलदार बहेड़ी और पुलिस प्रशासन बहेड़ी की टीम शामिल रही संयुक्त टीम ने जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों और खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की नियमों के विपरीत परिवहन पाए जाने पर सभी पांच वाहनों को पकड़कर थाना बहेड़ी के सुपुर्द कर दिया गया।

लाखों रुपये जुर्माना वसूलने की तैयारी

प्रशासन के अनुसार पकड़े गए वाहनों के विरुद्ध खनन नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी संबंधित मामलों में लाखों रुपये का जुर्माना वसूलने की कार्रवाई प्रस्तावित है। इसके अलावा वाहनों में ओवरलोडिंग पाए जाने के संबंध में भी अलग से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभियान लगातार जारी रहेगा

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स को अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी स्थिति में अवैध खनन और खनिजों का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Bareilly बरेली अवैधखनन अवैधपरिवहन खननविभाग जिलाप्रशासन बहेड़ी खननकार्रवाई ईटीपी आईएसटीपी ओवरलोडिंग BareillyPolice IHMO live news 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...