⚡ ब्रेकिंग News

अपराधियों पर सख्ती महिला सुरक्षा और जनसुनवाई पर रहेगा विशेष ज़ोर डीआईजी मुनिराज ने तेय की 9 प्राथमिकताएं

IHMO लाइव न्यूज
इमरान खान उत्तर प्रदेश 

बहेड़ी में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ चार गिरफ्तार पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क का खुलासा दो फरार

बरेली। बहेड़ी क्षेत्र में खंडहर के अंदर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री पर एसओजी और बहेड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए पुलिस ने मौके से पिस्टल रायफल तमंचा कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं इस कार्रवाई में पाकिस्तानी हैंडलर से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क होने का मामला भी सामने आया है।
रविवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरेली बहेड़ी मार्ग पर गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के पास एक खंडहर में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं सूचना पर एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और बहेड़ी पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर रात करीब 1:35 बजे छापा मारा मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह निवासी सिकपुरा भोजपुर जोगीठेर शानू मियां निवासी पचपेड़ा जीवनदीप सिंह निवासी स्वालेनगर रामपुर और जसनूर सिंह निवासी मैनाकोट पीलीभीत के रूप में हुई है।
इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क
पुलिस जांच में सुखराज सिंह के मोबाइल से पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर से संपर्क के डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए हथियारों की सप्लाई को लेकर बातचीत हुई थी। कई चैट डिलीट मिली हैं पुलिस इस कथित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।
इशरत पहलवान का नाम भी आया सामने
पूछताछ में हथियार तस्करी के मामले में पहले जेल जा चुके इशरत पहलवान का नाम भी सामने आया है पुलिस फरार आरोपियों और हथियार सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी है
मौके से एक 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतूस 9 एमएम की पिस्टल 315 बोर की रायफल 12 बोर की दो अधबनी नाल शिकंजा मशीन हथियार बनाने के उपकरण और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है फरार दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

BareillyPolice BareillyNews Bareilly Baheri IllegalArmsFactory ArmsSmuggling PakistanConnection AjmalGujjar SOGBareilly SSPAnuragArya PoliceAction IllegalWeapons ArmsFactoryBusted UPPolice CrimeNews BreakingNews बरेली पुलिस अवैध असलहा फैक्ट्री पाकिस्तानी कनेक्शन IHMO live news 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...